लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 के 2,184 नए मामले आए, 53 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 00:10 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जून पश्चिम बंगाल में रविवार को 2,184 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 14,81,707 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि इस बीच, संक्रमण से 53 और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य के कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17,348 हो गई।

इसमें बताया गया कि उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 332 नए मामले सामने आए, इसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर में 225 और कोलकाता में 185 मामले आए हैं। उत्तर 24 परगना में ही सबसे अधिक नौ मौत हुई हैं, इसके बाद कोलकाता में सात और दक्षिण 24 परगना में सात मौत हुई हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 2,128 और लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 97.28 प्रतिशत हो गई है। राज्य में अब 23,016 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14,41,343 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के लिए 1.36 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 1.88 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है, जिसमें 2.78 लाख लोगों को आज टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो