लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,182 नये मामले, 67 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 जुलाई ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 2,182 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,52,111 हो गयी जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,992 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,540 हो गयी है जबकि अब तक 9,25,526 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 6.35 प्रतिशत हो गयी है।

राज्य के अन्य जिलों में गंजम में आठ मरीजों की मौत हुई, सुंदरगढ़ में सात, मयूरभंज और पुरी में छह-छह, बारगढ़ में चार और नयागढ़ में इस महामारी से तीन मरीजों की जान गई।

राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 510 नये मामले सामने आए और 25 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके अलावा कटक में 308, जाजपुर में 175 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 161 नये मामले सामने आए। राज्य में अब तक 1,39,31,378 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और नगर निगमों के आयुक्तों को किन्नरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से किन्नरों को बिना किसी भेदभाव अथवा बिना किसी असुविधा के टीका लगाने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू