लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोविड-19 के 218 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 19, 2020 12:50 IST

Open in App

नोएडा, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 के 218 नये मामले सामने आये हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 129 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये हैं । जिले में कोरोना वायरस से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तक गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 218 मरीज पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 129 मरीज उपचार के दौरान पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुये हैं । उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,411 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 19,505 मरीज सफल उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 20,989 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 73 लोगों की कोरोनावायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह