लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,175 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:28 IST

Open in App

हैदराबाद चार जून तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,175 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5.87 लाख हो गयी जबकि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,346 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 253 नए मामले सामने आए , इसके बाद नालगोंडा में 178 और खम्मम में 144 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,821 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,53,400 हो गयी। तेलंगाना में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,918 रह गयी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.2 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर 94.1 प्रतिशत हो गयी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 93 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos