लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,172 नये मामले, 22 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2021 23:15 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गयी जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इस बीच, राज्य के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ और विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके चलते विद्यालय में संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 90 हो गयी।

हालांकि, थोड़ी राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 167 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,098 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,04,831 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,492 मरीज उपचाराधीन हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,86,45,512 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 96,379 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 1,680 नये मामले सामने आये हैं और पांच मरीजों की मौत हुई। जबकि पुणे क्षेत्र में 308 नये मामले सामने आये हैं। बृह्नमुंबई महानगर पालिका की ओर से जारी एक विशेष बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,377 नये मामले दर्ज किए गए और एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट