लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 217 नए मामले, जम्मू कश्मीर में ओमीक्रोन से तीन संक्रमित

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:56 IST

Open in App

आइजोल/अहमदाबाद/श्रीनगर, 21 दिसंबर मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 217 नए मामले सामने आए और पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसी दौरान गुजरात में संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए । जम्मू में तीन व्यक्तियों में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई। जम्मू-कश्मीर में ओमीक्रोन के ये पहले मामले हैं।

मिजोरम के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के 217 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,39,705 हो गई। उन्होंने कहा कि कोविड से होने वाली मौत की संख्या 533 पर स्थिर है। इस बीच गुजरात में 87 नए मामले सामने आए जो कि इस महीने प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। राज्य में पिछले एक दिन में महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई।

जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को बताया गया कि ओमीक्रोन स्वरूप के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने कहा कि तीनों संक्रमितों में से किसी ने भी विदेश यात्रा नहीं की थी और उनके सभी नजदीकी संपर्कों की पहचान कर ली गई है।

जम्मू के शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शशि सूदन ने कहा कि दो मरीज तालाब टिल्लू और एक बन तालाब का निवासी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो