लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 217 नए मामले

By भाषा | Updated: July 23, 2021 00:49 IST

Open in App

रायपुर, 22 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 217 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,763 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 44 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 315 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 217 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से नौ, बालोद से दो, कबीरधाम से पांच, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से 21, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 12, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से 38, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से चार, कोरिया से नौ, सूरजपुर से चार, जशपुर से 13, बस्तर से 15, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से सात, सुकमा से 12, कांकेर से आठ, नारायणपुर से तीन और बीजापुर से नौ मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,763 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,84,015 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3,241 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,507 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,589 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे