कोविड-19 के सिक्किम में 217 और गोवा में 110 मामले

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:27 IST2021-08-04T21:27:16+5:302021-08-04T21:27:16+5:30

217 cases of Kovid-19 in Sikkim and 110 in Goa | कोविड-19 के सिक्किम में 217 और गोवा में 110 मामले

कोविड-19 के सिक्किम में 217 और गोवा में 110 मामले

गंगटोक/पणजी, चार अगस्त कोविड-19 के सिक्किम में 217 और गोवा में 110 नये मामले सामने आए। राज्यों की ओर से बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

सिक्किम में कोविड-19 के 217 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,342 हो गई। वहीं एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 349 हो गई।

ईस्ट सिक्किम जिले से 80, वेस्ट सिक्किम में 78 और साउथ सिक्किम से 58 मामले सामने आए हैं। नॉर्थ सिक्किम से एक मामला सामने आया है। सिक्किम में अभी 3,404 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 23,312 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 15 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 86.1 फीसदी है।

गोवा में संक्रमण के 110 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,506 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,153 हो गई। इस अवधि में 90 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,67,335 हो गई। यहां अब 1,018 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 217 cases of Kovid-19 in Sikkim and 110 in Goa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे