लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से पंजाब आए 216 लोगों को पृथक-वास में भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:01 IST

Open in App

अमृतसर, 24 दिसंबर ब्रिटेन से 22 दिसंबर को एक उड़ान से आए 216 यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा।

इस उड़ान के सात यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आए बाकी यात्रियों को पृथक-वास में भेजने का फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि यात्री अमृतसर समेत अलग-अलग जिलों के हैं और उन्हें उनके घरों से संस्थागत पृथक-वास में ले जाया जाएगा।

लंदन से एअर इंडिया की उड़ान मंगलवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयी थी। इसमें 250 यात्री और चालक दल के 22 सदस्य थे। जांच में आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सभी लोगों की जांच की गयी और आठ लोग संक्रमित पाए गए। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश के तहत अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संपर्क में आए 216 यात्रियों को भी पृथक-वास में भेजने का फैसला किया गया।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिलने के बाद भारत ने 31 दिसंबर तक ब्रिटेन के लिए सभी यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है।

सिविल सर्जन डॉ. रवींद्र सिंह सेठी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘आरटी-पीसीआर जांच में चालक दल के एक सदस्य समेत आठ लोग संक्रमित पाए गए। उन सबको निजी अस्पताल में भेज दिया गया। उनके नमूनों को आगे जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि 216 यात्रियों में 10 यात्री अमृतसर के थे और उन्हें पृथक-वास केंद्र में भेजा गया। सेठी ने कहा कि दूसरे जिलों के यात्रियों के बारे में संबंधित जिलों के सिविल सर्जन को सूचना दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो