लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में सामने आये कोविड-19 के 216 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:38 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 मार्च तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 216 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गयी। साथ ही इस दौरान दो मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,642 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी 12 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएमएचसी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा 52 नये मामले सामने आए जबकि रंगारेड्डी और मेडचल मल्काजगिरि जिलों में क्रमश: 19 और 18 नये मामले आए।

इन आंकड़ों के अनुसार 12 मार्च को कोविड-19 के 168 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही अबतक 2,97,3632 रोगी ठीक हो चुके हैं । फिलहाल 1,918 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि 12 मार्च को 34,482 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। अब तक कुल 91,49,467 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में प्रति दस लाख लोगों पर 2,45,821 नमूनों की जांच की गयी है।

राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 98.81प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 96.8 फीसद है। राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल