लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 टीके की 21.58 करोड़ खुराक लगायी गयीं

By भाषा | Updated: May 31, 2021 23:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 21.58 करोड़ से अधिक खुराक लगायी जा चुकी हैं।

इसने बताया कि सोमवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 12,23,596 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 13,402 को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,02,10,889 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 23,491 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

इसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 21,58,18,547 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 98,83,778 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक , 67,87,633 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,56,67,311 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85,21,965 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,02,10,889 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 23,491 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,64,02,012 को पहली खुराक और 1,07,15,693 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,88,31,736 लोगों को पहली खुराक और 1,87,74,039को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह