लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,149, कर्नाटक में 470 और तेलंगाना में 104 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:13 IST

Open in App

मुंबई/बेंगलुरु/हैदराबाद, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,149 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,88,429 हो गई। इसके अलावा 29 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,39,734 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वहीं, कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 470 जबकि तेलंगाना में 104 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकरी ने बताया कि शुक्रवार को 1,898 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,15,316 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 29,782 है। संक्रमण से उबरने की दर 97.37 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के 470 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 29,82,869 जबकि नौ रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 37,931 हो गई।

विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में 368 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 29,35,238 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9,671 है।

तेलंगाना सरकार के बुलेटिन के अनुसार राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 104 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,68,722 हो गई है। जबकि एक और रोगी की मौत के बाद मृतकों की तादाद 3,936 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार 218 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6,60,730 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,056 तक पहुंच गई है।

इस बीच, तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,245 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 26,84,641 हो गई। इसके अलावा 16 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 35,869 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या 15,238 है। 26,33,534 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो