लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड के 212 नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:04 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 28 दिसंबर आंध्र प्रदेश में सोमवार को 212 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन नए मरीजों में हाल ही में ब्रिटेन से लौटे पांच यात्री और उनके संपर्क में आने वाले आठ व्यक्ति भी शामिल है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में सामने आए 212 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8,81,273 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7098 हो गई।।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 410 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अभी तक कुल 8,70,752 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त के भास्कर ने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन से 1363 लोग आंध्र प्रदेश लौटे और इनमें से 1346 का पता लगाया जा चुका है व 1324 को पृथक वास में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से हाल में लौटे 11 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी भेजे गए हैं ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा से लौटे व्यक्तियों के सम्पर्क में आये 5,784 व्यक्तियों का पता लगाकर उनकी जांच की गई। उनमें से 12 कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया