लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,11,298 नए मामले, 3,847 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,11,298 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,847 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को 21,57,857 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33,69,69,353 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.79 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 10.93 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और गिरकर 24,19,907 हो गई है, जो कुल मामलों का 8.84 प्रतिशत है। वहीं, कुल 2,46,33,951 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 90.01 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 3,847 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र में 992, कर्नाटक में 530, तमिलनाडु में 475, उत्तर प्रदेश में 193, पंजाब में 185, पश्चिम बंगाल में 153, केरल में 151, दिल्ली में 130, राजस्थान में 107 और हरियाणा में 106 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,15,235 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 91,341, कर्नाटक में 26,929, दिल्ली में 23,695, तमिलनाडु में 21,815, उत्तर प्रदेश में 19,712, पश्चिम बंगाल में 14,827, पंजाब में 13,827 और छत्तीसगढ़ में 12,779 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos