झारखंड में कोविड-19 के 211 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 09:48 IST2020-12-18T09:48:44+5:302020-12-18T09:48:44+5:30

211 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, three more deaths | झारखंड में कोविड-19 के 211 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 211 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

रांची, 18 दिसम्बर झारखंड में कोविड-19 के 211 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,12,332 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,007 हो गयी।

उसने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई, उनमें से दो राजधानी रांची के और एक धनबाद का व्यक्ति था। वहीं 211 नए मामलों में से रांची में 99, पूर्वी सिंहभूम में 32 और बोकारो में 23 मामले सामने आए।

झारखंड में अभी तक 1,09,696 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 1,629 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 211 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, three more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे