लाइव न्यूज़ :

केरल में 21 साल की कानून की छात्रा ने की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:07 IST

Open in App

कोच्चि, 23 नवंबर केरल के कोच्चि में कानून की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय एक छात्रा ने यहां अलुवा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानून के तीसरे वर्ष की छात्रा ने सुसाइड नोट में इसके लिए अपने पति, ससुराल वालों और एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है।

मृतक महिला ने सुसाइड नोट में कहा है कि अलुवा के एक पुलिस थाने में एक क्षेत्राधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था, जब वह अपने पिता के साथ अपना बयान देने के लिए वहां गई थी।

इस घटना ने राज्य में कोहराम मचा दिया है। हाल में दहेज उत्पीड़न को लेकर विस्माया मामले सहित कई महिलाओं द्वारा आत्महत्या करने की घटनाओं ने महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तत्काल मामले में पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया।

अलुवा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के कार्तिक ने दिन में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर जांच उपाधीक्षक कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच की कार्यवाही समाप्त हो गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

उन्होंने एक समाचार चैनल को यह भी बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें पुलिस अधिकारी, उसके पति और ससुराल वालों का नाम है।

इस बीच, अलुवा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।

मृतक महिला की पहचान मोफिया परवीन के रूप में की गयी है, जिसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोफिया ने इसके लिए क्षेत्राधिकारी, अपने पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया