लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 14:35 IST

Open in App

(इंट्रो में एक लाइन जोड़ते हुए रिपीट)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 नवंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गन्ने के एक खेत में कथित तौर पर 21 वर्षीय एक युवती के साथ तीन व्यक्तियों ने बलात्कार किया और उसे पीटा। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार युवती रविवार को गोबर फेंकने गई थी जब उसके साथ बलात्कार किया गया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि युवती द्वारा विरोध किये जाने पर तीनों व्यक्तियों ने उसे पीटा।

झिंझाना पुलिस थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने कहा कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को न बताए वरना उसे नतीजे भुगतने होंगे।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह