लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरम की 21 वर्षीय आर्या बनीं भारत की सबसे कम उम्र की मेयर

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर तिरुवनंतपुरम नगर निगम का कार्यभार संभालने के साथ ही 21 वर्षीय आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा मेयर बन गईं। इससे पहले उन्होंने इस पद के लिये हुए त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में जीत हासिल की।

कॉलेज की छात्रा और माकपा सदस्य आर्या को निगम परिषद के सभागार में कलेक्टर नवजोत खोसा ने पद की शपथ दिलाई।

मेयर पद के लिये भाजपा नीत राजग और कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार उतारने का फैसला करने से मेयर पद के लिये सोमवार को चुनाव कराने की आवश्यकता हुई। माकपा सदस्य को 100 सदस्यीय निगम में निदलीयों समेत 54 मत मिले।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन और उद्योगपति और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने राजेंद्रन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

अडानी ने ट्वीट किया,“तिरुवनंतपुरम और भारत की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन को बधाई। इस तरह युवा नेता राजनीतिक रास्तों को आकार देते हैं और दूसरों को अनुसरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह है अतुल्य भारत।”

हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में यहां के ऑल सेंट्स कॉलेज के बीएससी गणित के द्वितीय वर्ष की छात्रा राजेंद्रन ने शहर के मुदवनमुगल वार्ड से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 549 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को 51 सीटें, भाजपा को 34, यूडीएफ को दस सीटें और अन्य को चुनाव में पांच सीटें मिलीं।

राजेंद्रन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य कमेटी की सदस्य हैं और वाम दल की बाल शाखा बालसंगम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राजधानी शहर में अपशिष्ट प्रबंधन की होगी ।

उपलब्ध विवरण के अनुसार, अब तक सबसे कम उम्र की मेयर सबीता बेगम थीं जो कोल्लम निगम की मेयर थीं और जब वह 23 की थीं तब उन्होंने कार्यभार संभाला था ।

साल 2006 में तमिलनाडु में तत्कालीन द्रमुक सरकार ने 24 वर्षीय रेखा प्रियदर्शिनी को सलेम का मेयर बनाया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 27 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के मेयर बन गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू