लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 21 से 40 साल के लोगों पर कोरोना वायरस संक्रमण की सबसे ज्यादा मार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:27 IST

Open in App

इंदौर, दो नवंबर मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले इंदौर में 21 से 40 साल के लोगों को संक्रमण का सबसे ज्यादा प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इस आयु वर्ग के मरीजों में कॉलेज के विद्यार्थी और कामकाजी लोग शामिल हैं।

सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले में 24 मार्च से लेकर 31 अक्टूबर तक महामारी के कुल 34,119 मामले सामने आए। इनमें 21-40 आयु वर्ग के मरीजों की तादाद सर्वाधिक 12,866 थी।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 के हर 100 मरीजों में से करीब 38 रोगी 21 से 40 साल के थे।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "जाहिर तौर पर 21 से 40 साल के लोग अन्य आयु वर्गों के व्यक्तियों के मुकाबले घर से ज्यादा समय के लिए बाहर रहते हुए बड़ा सामाजिक मेल-जोल रखते हैं।

उन्होंने बताया, "यह भी देखा गया है कि युवा तबके के ज्यादातर लोग महामारी के खतरे को हल्के में लेते हुए सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने में लापरवाही बरतते हैं। इस कारण भी इस तबके में संक्रमण दर अपेक्षाकृत ज्यादा है।"

हालांकि, डोंगरे ने बताया कि बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण 21 से 40 साल के लोग इलाज के बाद महामारी से जल्दी उबर जाते हैं और इनकी मृत्यु दर अन्य आयु वर्गों के मरीजों के मुकाबले बेहद कम है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में महामारी के कुल मरीजों में 41 से 60 साल के 11,600 (करीब 34 प्रतिशत), 61 से 80 साल के 5,175 (करीब 15 प्रतिशत) और 20 साल तक की उम्र वाले 4,088 (करीब 12 फीसद) मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 81 से 100 साल के बीच के 390 बुजुर्ग (1.14 फीसद) भी महामारी की चपेट में आए।

गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अब काफी धीमी पड़ चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर