लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 21 कैदियों ने पेरौल पर जेल से बाहर आने से किया इनकार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:54 IST

Open in App

लखनऊ, 30 मई आमतौर पर हर कैदी जेल से बाहर आकर सामान्य जिंदगी जीना चाहता है लेकिन उत्तर प्रदेश के नौ कारागारों के 21 बंदियों ने पेरौल पर जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक (कारागार प्रशासन) आनंद कुमार ने रविवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न कारागारों में कैदियों की भीड़ कम करने के लिए सुनिश्चित पात्रता वाले कैदियों को 90 दिन के पेरौल पर छोड़ने को कहा गया था लेकिन नौ जेलों के 21 कैदियों ने पेरौल पर जाने से मना कर दिया है।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, महराजगंज, गोरखपुर और लखनऊ समेत नौ जिलों की कारागारों के 21 कैदियों ने लिखित अर्जी देकर कहा कि अगर वे जेल से बाहर गए तो उन्हें समय से भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी जो उन्हें जेल में प्राप्त होती हैं।

कुमार ने बताया कि कैदियों का यह भी कहना है कि जेल में उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होता है और वे खुद को जेल के अंदर सुरक्षित और स्वस्थ महसूस करते हैं। पेरौल लेने से इनकार करने वाले बंदियों ने यह भी कहा कि अगर वे जेल से बाहर गए तो उन्हें रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

इस सवाल पर कि इन 21 कैदियों की अर्जी पर जेल प्रशासन क्या फैसला करेगा, कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से हमें उनकी अर्जी को स्वीकार करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2200 कैदियों को अंतरिम पेरौल दी गई है जबकि, 9235 को अंतरिम जमानत दी गई है। कुमार के मुताबिक कुल 11500 कैदियों को छोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र