लाइव न्यूज़ :

बरेली सेंट्रल जेल में 21 कैदी कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:03 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 28 दिसंबर बरेली में रविवार को कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से 21 बरेली सेंट्रल जेल के कैदी हैं।

सोमवार को अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉक्‍टर अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21 बरेली केन्द्रीय कारागार के बंदी हैं।

डीआईजी जेल आनंद पांडे ने बताया कि हर रविवार को रूटीन जांच कराई जा रही है और इस बार 21 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

उन्‍होंने बताया कि संक्रमित के लिए जेल में ही अलग बैरक बनाई गई है और वहीं उनका उपचार किया जा रहा है। सोमवार को केन्द्रीय कारागार में युद्ध स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि जेल में कोरोना वायरस किस कैदी के साथ आया है।

रविवार देर रात अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अफसर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बरेली पहुंचने के फौरन बाद कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और कोविड-19 टीके की तैयारियों और टीके को रखने के इंतजाम की जानकारी ली। उन्‍होंने आवश्‍यक दिशा निर्देश भी दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!