लाइव न्यूज़ :

मप्र के मंदसौर में नकली शराब से मौत के मामले में राजस्थान के आपूर्तिकर्ता सहित 21 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:59 IST

Open in App

भोपाल, तीन अगस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पिछले माह कथित तौर पर नकली शराब पीने से आठ लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने राजस्थान के एक शराब आपूर्तिकर्ता सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंदसौर के जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि दो मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेथनॉल को मौत का कारण बताया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें सूचना मिली थी कि 25 जुलाई को जिले के खाखराई गांव में शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य बीमार हो गए। जांच में हमने पाया कि शराब पिंटू नाम के एक व्यक्ति ने बेची थी। यह शराब राजस्थान के डबड़ा निवासी राजेंद्र सिंह ने सुजानपुरा के जितेंद्र सिंह को और उसने फिर इसे खाखराई गांव में पिंटू को बेची थी।’’

एसपी ने बताया कि जितेंद्र को राजेंद्र से 24 पेटी शराब मिली थी जिनमें से छह पेटी की आपूर्ति खाखराई गांव में पिंटू को की गई जबकि गांव में शराब से मौत के बाद उसने 18 पेटी शराब को नष्ट कर दिया। उनके अनुसार इस मामले में अब तक 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग फरार हैं। पूछताछ में राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे शराब बनाने का कच्चा माल इंदौर से मिला था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें से छह मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया जबकि दो के शवों को परिजनों ने बिना अधिकारियों को बताए अंतिम संस्कार कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘ हमने कच्चा माल, 40 बोतल नकली शराब, 442 जली हुई बोतलें, ढक्कन, रसायन, वाहन और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू