कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करके फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 21 व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 23:51 IST2021-05-15T23:51:11+5:302021-05-15T23:51:11+5:30

21 people demonstrating in support of Palestine arrested by violating Corona curfew | कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करके फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 21 व्यक्ति गिरफ्तार

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करके फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 21 व्यक्ति गिरफ्तार

श्रीनगर, 15 मई जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करके फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन लोगों को श्रीनगर और शोपियां में गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया, ‘‘20 लोगों को श्रीनगर में जबकि एक व्यक्ति को शोपियां से गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां विभिन्न कारणों से की गई हैं, खासतौर पर कोरोना वायरस कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्तियों में एक कलाकार भी शामिल है जिसने फलस्तीन के समर्थन में भित्तिचित्र बनाया था और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन करने वाले कुछ व्यक्ति भी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस बीच दक्षिण कश्मीर के एक धार्मिक उपदेशक सरजान बरकाती को भी ईद के मौके पर भड़काउ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बरकाती को पिछले साल ही अक्टूबर में करीब चार साल के बाद रिहा किया गया था। उसी ने 2016 में आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 21 people demonstrating in support of Palestine arrested by violating Corona curfew

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे