पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 13:21 IST2020-12-14T13:21:56+5:302020-12-14T13:21:56+5:30

21 new cases of Kovid-19 in Puducherry, one more person killed | पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

पुडुचेरी, 14 दिसम्बर पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,513 हो गए। वहीं एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 620 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उझवार्करई गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 620 हो गई। उसे पहले से भी कई बीमारियां थी।

उन्होंने बताया कि 1,981 नमूनों की जांच के बाद 21 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,513 हो गए।

निदेशक ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 97.53 प्रतिशत और वायरस से मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 21 new cases of Kovid-19 in Puducherry, one more person killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे