पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले
By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:16 IST2021-12-22T17:16:13+5:302021-12-22T17:16:13+5:30

पुडुचेरी में कोविड-19 के 21 नए मामले
पुडुचेरी, 22 दिसंबर पुडुचेरी में बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए , जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,366 हो गई।
नए मामलों की पहचान 2,617 नमूनों की जांच के बाद हुई है। इनमें पुडुचेरी में 18 और माहे में तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कराइकल और यानम से एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 1,880 बनी हुई है।
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यहां 146 मरीजों का उपचार चल रहा है। निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पांच मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,340 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक टीके की 13,57,638 खुराक दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।