लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:55 IST

Open in App

लखनऊ, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, लेकिन संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है और अब तक संक्रमण से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 22,883 है। इसमें कहा गया कि इस अवधि में संक्रमण के 21 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,09,547 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के नए मामलों में से गाजियाबाद में छह, लखनऊ में चार, देवरिया में दो, गोरखपुर, रायबरेली, बरेली, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, मथुरा, जौनपुर, गाजीपुर और झांसी में एक-एक नया मामला सामने आया।

पिछले 24 घंटों में राज्य में 28 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और अब तक संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16,86,487 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में इस समय 177 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

राज्य में संबंधित अवधि में 2.33 लाख से अधिक नमूनों का कोविड संबंधी परीक्षण किया गया, जिसे मिलाकर अब तक कुल 7.49 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 34 जिलों में कोविड-19 का अब एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं है और गत दिवस हुई कोरोना संबंधी जांच में 63 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड रोधी टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि पहली खुराक लेने वालों की संख्या सात करोड़ 22 लाख से अधिक हो गई है और प्रदेश में कुल कोविड टीकाकरण आंकड़ा आठ करोड़ 68 लाख से अधिक हो गया है जो किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल