पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले
By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:21 IST2021-01-31T16:21:14+5:302021-01-31T16:21:14+5:30

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले
पुडुचेरी, 31 जनवरी पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए और महामारी से 78 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद इस केंद्रशासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 648 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 2,352 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब तक 39,068 हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि अभी 285 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 38,135 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।