लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में और 21 लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:05 IST

Open in App

जयपुर, 25 दिसंबर राजस्थान में और 21 लोगों के कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार तक ओमीक्रोन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में वायरस संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के 21 नये मामलों की पुष्टि पुणे स्थित एनआईवी प्रयोगशाला ने की है। इनमें जयपुर के 11, अजमेर के 6, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है।

प्रवक्ता के अनुसार, इन मरीजों में से पांच व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेश यात्रा करने वालों के संपर्क में आये थे तथा तीन व्यक्ति पूर्व में ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए व्यक्ति के 'कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ में मिले हैं। इन सभी को विशेष वार्ड में पृथकवास में रखने की प्रक्रिया जारी है।

राज्य में शनिवार, 25 दिसंबर तक 43 व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप ये संक्रमित पाए गए हैं इसमें जयपुर के 28, सीकर के 4, अजमेर के 7, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति है।

वहीं राज्य में शनिवार को संक्रमण के और 45 नये मामले सामने आए व एक और संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में इस समय 271 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि इस घातक संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 8,963 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा