लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत : 2278 नए मरीज

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:37 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गई तथा 2278 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 21 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मेरठ में तीन, आगरा में दो तथा कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, हरदोई, मथुरा, गाजीपुर, सोनभद्र, पीलीभीत, कौशांबी तथा बागपत में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2278 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 315 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 214, मेरठ में 160 और गाजियाबाद में 145 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,05,426 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,75,175 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत 94 से ज्यादा हो चुका है। वही पॉजिटिविटी रेट करीब 1.3% है।

कुमार ने बताया कि राज्य में इस वक्त 22,949 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में संक्रमण की मामलों में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है जो चिंता का विषय है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में सर्विलांस, सेंपलिंग और टेस्टिंग पर काफी ध्यान देने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि यह संतोषजनक है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश अब भी ग्रीन कैटेगरी में है। हमारी कुल पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम है। कई राज्यों में यह 17-18% तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां