लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 21 और की मौत, 4786 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:44 IST

Open in App

पटना, 14 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 21 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को 1651 पहुंच गई। इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 295171 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 21 मरीजों की मौत हुई उनमें भागलपुर एवं पटना में चार-चार, जमुई में दो, बांका, दरभंगा, गया, खगडिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सिवान एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1651 हो गयी।

विभाग के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार की शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 4786 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 1483 प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में भागलपुर एवं गया में 334-334, मुजफ्फरपुर में 242, भोजपुर में 166, जहानाबाद में 128, औरंगाबाद में 122, सारण में 117, समस्तीपुर में 112, बेगूसराय एवं गोपालगंज में 105-105, सहरसा में 103, पूर्णिया में 98, बक्सर, मुंगेर एवं पश्चिम चंपारण में 97-97, पूर्वी चंपारण में 92, सिवान में 88, रोहतास में 69, सीतामढी में 60 एवं वैशाली में 57 मामले पिछले 24 घंटों के दौरान प्रकाश में आए हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 295171 पहुंच गयी है जिनमें से 2,69,795 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 1189 मरीज भी शामिल हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 100134 नमूनों की जांच की गयी जबकि गत साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक प्रदेश में 2,48,43,640 नमूनों की जांच की गयी है।

इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को पटना स्थित कोविड अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और मरीजों एवं चिकित्सकों से मिल कर चिकित्सा एवं व्यवस्था सम्बन्धित जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग