लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक व्यक्ति के पास से 21 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 14 फरवरी मुंबई में 32 वर्षीय व्यक्ति से 21 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'मेफेड्रॉन' जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस व्यक्ति के खिलाफ 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी अब्दुल अजीज अब्दुल हामिद शेख को शनिवार को धारावी में 90 फुट रोड पर पकड़ लिया गया जब वह पुलिस के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) के अधिकारियों को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।

एएनसी की वर्ली इकाई के अधिकारियों ने उसे पकड़कर उससे लगभग 21 लाख रुपये मूल्य का 210 ग्राम 'मेफेड्रॉन' जब्त किया है।

एएनसी के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शेख के खिलाफ पहले से हत्या, लूट और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुंबई में 19 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी तीन बार मुंबई पुलिस से बचकर भाग चुका था। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू