लाइव न्यूज़ :

वन कर्मियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप में 18 महिलाओं सहित 21 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:45 IST

Open in App

हैदराबाद, सात अगस्त तेलंगाना के खम्मम जिले में वन कर्मियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 18 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि इन लोगों ने गत मंगलवार को वन कर्मियों पर उस समय हमला किया, जब वे उनके क्षेत्र में पौधरोपण के लिए प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना कोनिजरला मंडल में हुई, जिसमें कुछ वनकर्मियों को चोटें आई हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 महिलाओं में से अधिकतर ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें से तीन महिलाओं के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं और अदालत ने बच्चों के साथ महिलाओं को जेल में रहने की अनुमति दे दी।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था।

घटना की जानकारी होने पर भाकपा (माले) न्यू डेमोक्रेसी ने बयान जारी कर महिलाओं और खासतौर पर उन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की, जिनके छोटे बच्चे हैं। राजनीतिक पार्टी ने वन विभाग पर महिलाओं का उत्पीड़न करने और गलत मामला दर्ज करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग