लाइव न्यूज़ :

कोविड से कर्नाटक में 21, जम्मू कश्मीर में दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:17 IST

Open in App

बेंगलुरु/श्रीनगर, 21 सितंबर कर्नाटक में मंगलवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 818 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 21 और मरीजों की मौत हो गई, वहीं केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर में 145 नए मामले सामने आए और कोविड से दो मरीजों की मौत हुई।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,69,361 हो गए और मृतकों की संख्या 37,648 पर पहुंच गई। अब तक 29,17,944 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 13,741 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,28,214 हो गए। जम्मू संभाग से 24 और कश्मीर संभाग से 121 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित क्षेत्र में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 4,419 पर पहुंच गई। अभी 1,450 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?