लाइव न्यूज़ :

पंजाब से बिहार ले जाए जा रहे 21 गौवंशीय पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:49 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 23 नवंबर पंजाब से 21 गौवंशीय पशुओं को ट्रक से बिहार ले जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक से बरामद पशुओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कान्हा उपवन (गौशाला) भेज दिया गया है।

सीबीगंज थाना निरीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर की तरफ से लखनऊ की ओर एक बंद ट्रक जा रहा है जिसमें गौवंशीय पशु हैं और इन्हें गोवध के लिए ले जाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने झुमका तिराहे के पास ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर बड़ा बाइर्पास पर परधौली गांव के पास पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लिए जाने पर उसमें 21 गौवंशीय पशु (बैल) मिले जिन्हें कान्हा उपवन भेज दिया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।

पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपने नाम मेजर सिंह, अकील और अयूब बताए हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ थाना सीबीगंज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे गौवंशीय पशुओं पंजाब से ला रहे थे और बिहार ले जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह