लाइव न्यूज़ :

जौनपुर में मालगाड़ी की 21 बोगियां पटरी से उतरी, जान माल का कोई नुकसान नहीं

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:05 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) 11 नवंबर । उत्तर रेलवे के सुल्तानपुर -वाराणसी रेलखंड स्थित श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह सुल्तानपुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) की ओर जा रही मालगाड़ी की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं। हालांकि, इस हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

रेलवे के मुताबिक बोगियों के पलटने से जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग बाधित हो गया है। इस रूट की ट्रेनों को जगह-जगह पर खड़ा किया गया है।

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव के अनुसार, मुगलसराय से कोयला लाने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 06:58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई. मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी श्रीकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 07:58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। इस बीच अचानक कुछ बोगी पटरी से उतर गईं।

रेल पथ निरीक्षक (जौनपुर) बृजेश यादव ने बताया कि घटना के कारण वाराणसी-लखनऊ वाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।

इस बीच, हादसे की वजह, टूटी पटरी को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पटरी टूटी हुई थी, जिसकी वजह से मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गई। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

इस बीच, इस रेलमार्ग को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे की बड़ी क्रेन मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त डिब्बो को पटरी से हटाने के काम में लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो