लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 20,952 नये मामले सामने आये,स्टालिन ने जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:25 IST

Open in App

चेन्नई, तीन मई त​मिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक 20,952 नये मामले सामने आये और 122 मरीजों की जान चली गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसी के साथ राज्य में इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12,28,064 हो गयी है मरने वालों की तादाद बढ़ कर 14,468 हो गयी है।

इस बीच द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने अपने निवास पर मुख्य सचिव राजीव रंजन और स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन के साथ बैठक की। स्टालिन ने उन्हें इस वायरस के खिलाफ कदम उठाने और संक्रमितों की जरूरतें पूरा करने का निर्देश दिया। स्टालिन अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

एक विज्ञप्ति के अनुसार द्रमुक प्रमुख ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल आने वाली दवा रेमडेसिविर चेन्नई की भांति अन्य जिलों में खुदरा में उपलब्ध हों । उन्होंने उन्हें बिस्तर, ऑक्सीजन सुविधाएं , दवाइयां आदि बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बड़ी संख्या लोग संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं और सोमवार को प्रदेश में 18,016 लोग ठीक हुये हैं जिसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10,90,338 हो गयी है । प्रदेश में अभी 1,23,258 मरीज उपचाराधीन हैं ।

बुलेटिन के अनुसार चेन्नई में सबसे अधिक 6,150 नये मामले सामने आये हैं । यहां संक्रमितों की संख्या अबतक 3,52,260हो गयी है।

राज्य में आज 1,41,021परीक्षण कराये गये । अबतक 2,30,97,963 कोविड-19 जांच करायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया