लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 208 नए मामले, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह नवंबर ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 208 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,43,151 हो गई। वहीं चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,354 हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को पिछले सात महीने में सबसे कम 170 मामले सामने आए थे। वहीं बृहस्पतिवार को 351, बुधवार को 322, मंगलवार को 327 और सोमवार को 316 मामले सामने आए थे। नए 208 मरीजों में 0-18 साल के 23 बच्चे हैं। इस वायु वर्ग में संक्रमण दर 11.05 फीसदी दर्ज की गई।

नए मामलों में से 119 पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि बाकी 89 मामले स्थानीय संपर्क के हैं। खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 99 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है।

राज्य में चार मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,354 हो गई। यहां अब 3,319 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि राज्य सरकार को अब बच्चों के लिए विद्यालय खोल देने चाहिए क्योंकि यहां स्थिति में उल्लेखनीय सुधार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल