लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नये मामले सामने आये, पिछले साल अप्रैल के बाद सबसे कम

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 208 नये मामले सामने आये जबकि तीन और लोगों की इससे मौत हो गयी । पिछले साल अप्रैल के बाद से मुंबई में एक दिन में सामने आने वाले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे कम है । बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कुल 372 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद यहां अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 7,15,389 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि नये आंकड़ों के सामने आने के बाद मुंबई में संक्रमितों एवं इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर क्रमश: 7,37,724 और 15,954 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि मुंबई में पिछले 25 दिनों से 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं ।

इस साल मुंबई में चार अप्रैल को 11,163 मामले आये थे जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है जबकि एक फरवरी को सबसे कम 328 मामले सामने आये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया