केरल में कोविड-19 के 2,078 नए मामले, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:41 IST2021-03-20T20:41:45+5:302021-03-20T20:41:45+5:30

2,078 new cases of Kovid-19 in Kerala, 15 dead | केरल में कोविड-19 के 2,078 नए मामले, 15 लोगों की मौत

केरल में कोविड-19 के 2,078 नए मामले, 15 लोगों की मौत

तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च केरल में शनिवार को कोविड-19 के 2,078 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 15 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,02,702 और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,482 हो गई।

राज्य में आज 2,211 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,72,554 हो गई। फिलहाल 25,009 लोगों का उपचार चल रहा है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 58,777 नमूनों की जांच हुई और संक्रमण दर 3.54 प्रतिशत रही। कोझिकोड में सबसे ज्यादा 321 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 228 और तिरुवनंतपुरम में 200 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2,078 new cases of Kovid-19 in Kerala, 15 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे