लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,074 नए मामले, 65 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 जुलाई ओडिशा में कोविड-19 के 2,074 नए ममाले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,45,749 हो गई। वहीं, संक्रमण से 65 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,795 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आई है, लेकिन आठ जुलाई से लगभग 60 लोगों की रोजाना कोविड-19 से मौत हो रही है। राज्य में सामने आए 2074 नए मामलों में से 1,192 पृथक केन्द्रों और अन्य 882 संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से खुर्दा जिले में सर्वाधिक 443, कटक में 283 और पुरी में 133 मामले सामने आए। खुर्दा में सबसे अधिक 20 लोगों की पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत भी हुई। इसके बाद, बारगढ़ में 10 और सुंदरगढ़ में 10 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। कोविड-19 के 53 अन्य मरीजों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से भी हुई है।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) के प्रमुख प्रोफेसर सीबीके मोहंती ने कहा, ‘‘ ओडिशा में संक्रमण की दर को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों की अंतर-राज्यीय आवाजाही पर नजर रखने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि अंतर-राज्यीय आवाजाही का नियंत्रित करने के लिए अगर कदम नहीं उठाए गए, तो ओडिशा खुद को खतरे में डालकर संक्रमण की तीसरी लहर को आमंत्रित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया