लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2,070 नये मामले, 64 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 16 जुलाई ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,070 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,49,929 हो गयी जबकि 64 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,925 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नये मामलों में 1,195 मामले पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष मामले स्थानीय संपर्क के हैं।

राज्य के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 446 नये मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके अलावा कटक में 319, बालासोर में 176, जाजपुर में 136 और पुरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए।

राज्य के बारगढ़ जिले में कोविड-19 से सर्वाधिक 10 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद बालासोर में आठ, सुंदरगढ़ में सात, गंजम में छह और कंधमाल और संबलपुर में दो-दो मरीजों की जान गई।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,742 हो गयी है जबकि अब तक 9,23,209 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण की दर 6.36 प्रतिशत हो गयी है।

इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद राजधानी में दो अपार्टमेंटों को निरूद्ध क्षेत्र घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह