लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 207 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 27, 2021 13:10 IST

Open in App

आइजोल, 27 मई मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 207 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 11,143 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 1,963 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 10.54 प्रतिशत दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि 206 मामलों का पता रैपिड एंटीजन जांच के जरिए चला वहीं एक की पुष्टि ट्रूनेट सुविधा के माध्यम से हुई।

राज्य में मृतक संख्या 34 है।

नये मामलों में से, 94 मामले आइजोल जिले में सामने आए। इसके बाद 48 मामले लांगतलई, 44 मामले लुंगलेई, 10 मामले सरछिप, छह मामले कोलासिब और पांच मामले मामित में सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नये मामलों में से 30 से अधिक बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि 148 मरीज संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले।

राज्य में फिलहाल 2,817 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,292 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक, 2,50,244 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और उनमें से 52,040 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल