झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले, दो मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:57 IST2021-01-09T18:57:47+5:302021-01-09T18:57:47+5:30

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 207 नए मामले, दो मरीजों की मौत
रांची, नौ जनवरी झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिसके चलते राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 1043 हो गयी है। वहीं, संक्रमण के 207 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 116436 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
इसके मुताबिक, झारखंड के 116436 संक्रमितों में से 113928 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 1465 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
राज्य में मौत के दो नए मामलों में रांची और धनबाद का एक-एक मामला शामिल है।
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कुल 14327 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 207 में संक्रमण की पुष्टि हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन संक्रमितों में रांची में 102, धनबाद में 29 और पूर्वी सिंहभूम में 17 नए मामले शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।