लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 20,624 नए मामले आए, 80 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई केरल में शनिवार को लगातार पांचवे दिन कोविड-19 से संक्रमण के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। हालांकि, राज्य में मृतकों की संख्या में कमी आई है। संक्रमण दर भी गिरावट आई है और यह 12.31 प्रतिशत हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 100 संक्रमितों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर (जांचे गए कुल नमूनों के अनुपात में संक्रमित) भी 13.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,624 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 33,90,761 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 80 मरीजों की मौत के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 16,781 तक पहुंच गई है।

मंत्री ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 16,865 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 32,08,969 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। वहीं 1,64,500 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मलप्पुरम सबसे अधिक प्रभावित है जहां पर सबसे अधिक 3474 नए मरीज मिले। इसके अलावा त्रिशूर में 2693, पलक्कड में 2209, कोझिकोड में 2113, एर्णाकुलम में 2072, कोल्लम में 1371, कन्नूर में 1243, अलाप्पुझा में 1120, कोट्टयम में 1111 और तिरुवनंतपुरमें में 969 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक नए मरीजों में 98 स्वास्थ्य कर्मी और 112 राज्य के बाहर से आने वाले लोग शामिल है। सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1,67,579 नमूनों की जांच की गई।

मंत्री ने बताया कि इस समय राज्य के विभिन्न जिलों में 4,55, 078 लोगों को निगरानी में रखा गया हे जिनमें से 28,438 संदिग्ध मरीज संस्थागत पृथकवास या अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य के 678 इलाके ऐसे हैं जहां पर संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है