लाइव न्यूज़ :

विदेशी मदद के रूप में शुक्रवार को 2,060 ऑक्सीजन सांद्रक और तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पहुंचे

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई भारत को अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ), स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नीदरलैंड और इजराइल से मदद के रूप में शुक्रवार को 2,060 ऑक्सीजन सांद्रक, 30 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की खुराक, 467 वेंटिलेटर और तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र प्राप्त हुए। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि भारत को 27 अप्रैल 2021 से ही अलग-अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय चंदा और कोविड-19 सहायता, चिकित्सा आपूर्ति और उपकरण प्राप्त हो रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘27 अप्रैल से सात मई 2021 तक भारत को 6608 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4330 वेंटिलेटर/बाई पैप और तीन लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की खुराक मिली है या यहां के लिए रवाना की गई है।’’

विश्व समुदाय की समर्थन के लिए प्रशंसा करते हुए सरकार ने कहा, ‘‘ भारत के प्रति एकजुटता और सद्भावना प्रकट करते हुए विश्व समुदाय ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की इस साझी लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया।’’

विज्ञप्ति में बताया गया कि सरकार ने प्रभावी तरीके से उपकरणों को आवंटित करने के लिए व्यवस्था बनाई है जिसकी नियमित निगरानी की जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि 100 ऑक्सीजन सांद्रक शनिवार को दिल्ली से असम भेजे गए। जबकि जर्मन सचल ऑक्सीजन उत्पादन प्रणाली जो 93 प्रतिशत शुद्धता के साथ 360 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने में सक्षम है, को आज सुबह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अस्पताल में पहुंचाया गया। इस प्रणाली में 420 लीटर ऑक्सीजन के भंडारण की व्यवस्था है।

मंत्रालय के मुताबिक नीदरलैंड से प्राप्त वेंटिलेटर दिल्ली से तेलंगाना भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू