लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 206 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:30 IST

Open in App

रांची, तीन दिसंबर झारखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 206 नये मामले आए तथा संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गयी। दोनों मरीजों का उपचार रांची के अस्पतालों में चल रहा था। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 971 हो गयी।

संक्रमण के 206 नये मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,538 हो गयी है। इनमें से 1,06,660 लोग ठीक हो चुके चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में 1907 मरीजों का इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 23,722 नमूनों की जांच की गयी। रांची में 85 नए मामले, पूर्वी सिंहभूम में 20 और धनबाद में 18 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos