लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,050 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:03 IST

Open in App

अमरावती, आठ अगस्त आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,050 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,82,308 हो गई है। वहीं, महामारी से 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,531 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,458 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,48,828 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,949 रह गई है।

संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 375 मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 324, एसपीएस नेल्लोर में 221, प्रकाशम में 212, गुंटूर में 209, कृष्णा में 192 और पश्चिम गोदावरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए।

चित्तूर और कृष्णा जिले में कोविड-19 से पांच-पांच और मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह