लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 205 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:03 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 दिसंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 205 नए मामले आए हैं तथा दो और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,85,068 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 1533 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में 54 मामले आए। रंगारेड्डी से 15, करीमनगर से 13 मामले आए। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार रात आठ बजे तक के मामलों के विवरण दिए गए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 2,77,304 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पीड़ित 6231 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 27,244 नमूनों की जांच की गयी। कुल मिलाकर अब तक 67.50 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर करीब 1.81 लाख नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.27 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.8 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू