लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 205 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:21 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 नवंबर ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 205 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,47,003 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,393 हो गयी है।

इस तटीय राज्य में लगातार छह दिनों से कोविड-19 के रोजाना मामले 200 से ऊपर बने हुए हैं। शनिवार को आज की तुलना में 34 कम नये मामले सामने आये थे।

अधिकारी के अनुसार आज जो नये मरीज सामने आये हैं उनमें 45 बच्चे हैं।

अधिकारी के अनुसार, संक्रमण के नये मामले राज्य के 19 जिलों में सामने आए जबकि 11 जिलों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 107 नये रोगी मिले। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। सुंदरगढ़ में 22 तथा कटक में 10 नये मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,327 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 10,36,230 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 263 मरीज ठीक हुये।

अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को 50,233 नमूनों की जांच हुई। राज्य में अब तक 2.32 करोड़ से अधिक कोविड-19 नमूनों की जांच हो चुकी हैं। राज्य में संक्रमण दर 4.53 फीसदी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1.43 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह