लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:26 IST

Open in App

ईटानगर, 11 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 205 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,370 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 64 हो गई। इनमें से 44 वर्षीय एक शिक्षक की मौत चिम्पू में, लोअर दिबांग वैली के 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत असम के डिब्रूगढ़ में हुई। वहीं, लोअर सुबनसिरी की 18 वर्षीय एक महिला और वेस्ट तामेंग के 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी सोमवार को हो गई।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 61 नए मामले सामने आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरि में 20, अंजॉ में 17, नामसाई तथा ईस्ट सियांग में 15-15, चांगलांग में 14, लोअर दिबांग वैली में 13, लोहित में आठ, अपर सुबनसिरि तथा लोअर सियांग में छह-छह, लेपारादा, पापुमपरे तथा वेस्ट कामेंग में पांच-पांच, दिबांग वैली में तीन, अपर सियांग, वेस्ट सियांग, त्वांग तथा कामले में दो-दो और क्रा दादी, कुरुंग कुमे, तिरप तथा सियांग में एक-एक नया मामला सामने आया।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से 188 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 12 आरटी-पीसीआर और सात ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आया। नए मामलों में से 68 लोगों के अलावा किसी में वायरस का कोई लक्षण नहीं था।

उन्होंने बताया कि रविवार को कम से कम 179 लोग ठीक भी हुए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,351 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.09 प्रतिशत है। वहीं, जबकि जांच में संक्रमित पाए जाने की दर 7.14 प्रतिशत है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में कुल 1,955 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में अभी तक कुल 4,85,734 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अभी तक राज्य में 2,92,841 लोगों को कोविड-रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर